लाइव टीवी

आज का पंचांग, 26 नवंबर 2020: दोपहर 01:30 बजे से शुरु होगा राहुकाल, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Nov 26, 2020 | 04:00 IST

आज का पंचांग 26 नवंबर 2020: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज भगवान कृष्ण की उपासना शुभफल दायी है। आज चन्द्रमा मीन राशि में है। पढ़ें गुरुवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 26 November, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज भगवान कृष्ण की उपासना से मिलेगा शुभफल।
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा से भी होगा मंगल।
  • चन्द्रमा मीन राशि से मेष राशि में आ रहा है।

Aaj Ka Panchang 26 November 2020: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज देवोत्थान एकादशी का पारण है। आज भगवान कृष्ण की उपासना करें। आज दान पुण्य करें। आज भगवान विष्णु की पूजा करें। आज गुरुवार है। आज तप व भगवान के नाम के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मीन राशि में है तथा 09:20 pm पर वह मेष राशि में आ जाएगा। आज रेवती नक्षत्र है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 26 नवंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 26 नवम्बर 2020
तिथि गुरुवार
दिवस द्वादशी। देवोत्थान एकादशी का पारण।
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
करण बव, (योग - सिद्धि)
सूर्योदय 06:52 am
सूर्यास्त 05:24 pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मीन 09:20pm तक फिर मेष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:48 am से12:30 pm तक
विजय मुहूर्त 01:55 pm से 02:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:13 pm से 05:41 pm तक

आज दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल