लाइव टीवी

आज का पंचांग, 26 अक्टूबर 2020: आज शतभिषा नक्षत्र में सुबह 9 बजे के बाद शुरू होगी एकादशी, भगवान शिव करें पूजा

Updated Oct 26, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग 26 अक्टूबर 2020: प्रातःकाल 09:03 am के बाद एकादशी है। आज चन्द्रमा शनि प्रधान कुम्भ राशि में है। आज भगवान शिव की पूजा अर्चना भी करें...

Loading ...
आज का पंचांग, Aaj ka panchang 26 October 2020 today
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा शनि प्रधान कुम्भ राशि में है। 
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना की उत्तम तिथि है।
  • आज भगवान शिव की पूजा अर्चना भी करें।

Aaj Ka Panchang 26 October 2020:  आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। प्रातःकाल09:03 am के बाद एकादशी है।आज सोमवार है। आज चन्द्रमा शनि प्रधान कुम्भ राशि में है। शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना की उत्तम तिथि है। आज भगवान शिव की पूजा अर्चना भी करें।        

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।

आज का पंचांग 26 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 26 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि दशमी09:03am तक फिर एकादशी
दिवस सोमवार
नक्षत्र शतभिषा
करण गरज
सूर्योदय 06:30am
सूर्यास्त 05:40pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कुम्भ
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत-11:43pm से 12:37pm
विजय मुहूर्त 02:09 pm से 02: 58pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:38pm से 06:18pm तक
राहुकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

सूर्य अभी तुला राशि में हैं। आज शिवपुराण के पाठ का विशेष फल है।आज व्रत रहें व अन्न दान करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल