लाइव टीवी

आज का पंचांग, 26 सितंबर 2020: आज ये काम करने से मिलेगी रोगों से मुक्ति, पढ़ें 26 सितंबर का पंचांग

Updated Sep 26, 2020 | 01:30 IST

आज का पंचांग 26 सितंबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज पीपल को जल दें। तिल का दान करें। आज हनुमानबाहुक का पाठ करने से रोगों से मुक्ति मिलेगी।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 26 September, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज शनि देव व हनुमान जी की उपासना व ध्यान करें।
  • आज पीपल को जल दें और तिल का दान करें।
  • आज हनुमानबाहुक का पाठ करने से रोगों से मुक्ति मिलेगी।

Aaj Ka Panchang 26 September 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। शाम 07 के बाद एकादशी लग जाएगी। आज शनि देव व हनुमान जी की उपासना व ध्यान करें। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा मकर राशि में है। यह सुंदर संयोग है कि शनिवार के दिन चन्द्रमा शनि की राशि मकर में है। आज पीपल को जल दें। तिल का दान करें। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज हनुमानबाहुक का पाठ करने से रोगों से मुक्ति मिलेगी।

आज का पंचांग 26 सितंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 26 सितंबर
माह आश्विन/पुरुषोत्तम
पक्ष शुक्ल
तिथि दशमी 07 pm तक फिर एकादशी
दिवस शनिवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 07:30pm तक फिर श्रवण
करण तैतिल
सूर्योदय 06:11 am
सूर्यास्त 06:14 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मकर
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:50 am से 12:35 pm तक
विजय मुहूर्त 02:14 pm से 03: 01 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:03 pm से 06:27 pm तक

आज प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल