लाइव टीवी

Panchang Today, 26 सितंबर 2021 पंचांग: शाम 4.30 बजे शुरू होगा राहुकाल, जानिए कब हैं शुभ मुहूर्त?

Updated Sep 25, 2021 | 18:18 IST

26th September 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 26 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
26 सितंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान शिव की उपासना के साथ हनुमान जी की करें पूजा।
  • रात्रि में माता काली जी की करें विधिवत पूजा।
  • बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।

26 September 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है। पितृ पक्ष की पंचम श्राद्ध तिथि है। कृतिका नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। रविवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 26 सितंबर 2021 (Today Panchang) 

दिनांक 26 सितंबर 2021
दिवस रविवार
माह आश्विन, कृष्ण पक्ष
तिथि पञ्चमी
सूर्योदय 06:15 am
सूर्यास्त 06:10 pm
नक्षत्र कृतिका
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि वृष
करण तैतिल
योग वज्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:49 pm से 03:35 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:07 pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक​ रहेगा। इस समय अंतराल में जीवन से जुड़ा कोई भी मंगल शुभ कार्य करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल