लाइव टीवी

Panchang Today, 27 जनवरी 2022 का पंचांग: राहुकाल में कार्य या यात्रा नहीं करें आरम्भ, गेंहू व गुड़ दान का है बहुत महत्व

Updated Jan 27, 2022 | 06:14 IST

27 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए गुरुवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 27 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
27 जनवरी आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज व्रत रहें व दान पुण्य करें।
  • गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है।
  • विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

27 January 2022 Ka Panchang:  आज माघ माह कृष्ण पक्ष की दशमी है।आज विशाखा नक्षत्र है, अतः भगवान विष्णु जी की  उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने के साथ श्री रामरक्षा स्तोत्रका पाठ भी अनन्त पुण्यदाई है।

सूर्य व गुरु के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 27 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 27 जनवरी 2022
दिवस गुरुवार
माह माघ कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय 07:14am
सूर्यास्त 05:55pm
नक्षत्र विशाखा08:51am तक फिर अनुराधा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण वणिज 03:26am तक फिर विष्टि
योग वृद्धि

Also Read: मौनी अमावस्या कब है 2022, सोमवती अमावस्‍या की तिथ‍ि, शुभ मुहूर्त और महत्‍व

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:15pm से12:54pm तक
विजय मुहूर्त 02:23pm से 03:06pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:49pm से 06:07pm तक

राहुकाल का समय दोपहर01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल