लाइव टीवी

Panchang Today, 27 नवंबर 2021 का पंचांग: कब हैं शनिवार के शुभ मुहूर्त? जानिए दिन का पंचांग

Updated Nov 26, 2021 | 16:03 IST

27th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 27 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
27 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • 27 नवंबर को बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।
  • विजय व गोधुली मुहूर्त भी होते हैं बहुत ही सुंदर।

27 November 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज काल भैरव जयन्ती है।मघा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। इस दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। इस दिन भैरो पूजा भी कर सकते हैं। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है। आज शनिवार है। बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 27 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 27 नवम्बर 2021
दिवस शनिवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 06:58 am
सूर्यास्त 05:19 pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि सिंह
करण बालव
योग इंद्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:50 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:37 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:37 pm तक।

आज राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक। इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल