लाइव टीवी

Panchang Today, 28 जनवरी का पंचांग: करें ऊनी वस्त्र का दान, धन प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें

Updated Jan 28, 2022 | 06:15 IST

28 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 28 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
28 जनवरी आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • 28 जनवरी को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
  • इस दिन भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा करने के बाद श्री सूक्त का पाठ करें।

28 January 2022 Ka Panchang: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज एकादशी व वैभव लक्ष्मी का व्रत है। शुभ व सुंदर ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। तिलदान कर पुण्य प्राप्त करें। आज ऊनी वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। 

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: Shattila Ekadashi 2022: षटतिला एकादशी के चमत्कारिक महाउपाय, दूर होंगे सारे कष्ट और मिलेगी सफलता

आज का पंचांग 28 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 28 जनवरी 2022
दिवस शुक्रवार
माह माघ, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 07:12 am
सूर्यास्त 05:56 pm
नक्षत्र ज्येष्ठा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण बव
योग ध्रुव

Also Read: Horoscope Today, 28 January 2022: सभी राशियों के ल‍िए कैसा रहेगा षटत‍िला एकादशी 2022 का द‍िन, देखें पूरा राश‍िफल

Also Read: मौनी अमावस्या कब है 2022, सोमवती अमावस्‍या की तिथ‍ि, शुभ मुहूर्त और महत्‍व

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:24 am से12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:23 pm से 03:09 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:44 pm से 06:20 pm तक

राहुकाल का समय- प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल