लाइव टीवी

आज का पंचांग, 28 मार्च 2021: शाम 6 बजकर 38 मिनट से रात्रि 8: 58 तक है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग

Updated Mar 28, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 28 मार्च 2021: आज रात्रि में होलिका दहन है। आज किसी मंदिर में भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पढ़ें पंचांग।

Loading ...
आज का पंचांग, aaj ka panchang 28 march 2021 today
मुख्य बातें
  • आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

Aaj Ka Panchang 28 March 2021:  आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज रात्रि में होलिका दहन है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 06 बजकर 38 मिनट सायंकाल से रात्रि 08 बजकर 58 मिनट तक है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। आज अन्न व फलों का दान करें। आज गौशाला में भोजन दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 28 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 28 मार्च 2021
दिवस रविवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष 
तिथि पूर्णिमा
सूर्योदय 06:18 am
सूर्यास्त 06:43 pm
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि कन्या
करण विष्टि
योग वृद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:02am से12:51pm तक 
विजय मुहूर्त  02:29pm से 03:19pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:21pm से 06:43pm तक

आज राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल