लाइव टीवी

Panchang 28 May: आज घर पर करें भगवान विष्णु जी की पूजा, जानें शुभ-मुहूर्त

Updated May 28, 2020 | 06:02 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 28 May 2020

Today Panchang 28 May 2020: आज 28 मई है। विक्रम संवत 2077 का ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। गुरुवार का दिवस है। पुष्य नक्षत्र है। आज चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में है। सूर्य वृष में व मंगल कुम्भ राशि में हैं। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
आज सूर्य वृष में व चन्द्रमा  कर्क में है।आज जन्म लेने वाले बच्चे चन्द्रमा व शुक्र से प्रभावित होंगे। वे सुंदर व्यक्तित्व के स्वामी होंगे। वे चन्द्रमा के कर्क राशि  में होने के कारण विद्वता से भरे होंगे। सूर्य व चन्द्रमा उनको प्रशासनिक सेवा  दिलवा सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर मेडिकल  की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं व विदेश में अध्ययन कर सकते हैं । उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा । ऐसे बच्चों से प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल व धार्मिक पुस्तकों का  दान करवाते रहना चाहिए।
 

आज क्या करें व क्या न करें
आज घर पर ही भगवान विष्णु जी की पूजा करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का  पाठ करें। चने की दाल का दान करें। आज धन उधार मत दें। 

दिनांक-28 मई 2020
दिन- गुरुवार
माह-ज्येष्ठ
तिथि- खष्ठी 
पक्ष-शुक्ल 
नक्षत्र-पुष्य
करण-कौलव
सूर्य राशि-वृष 
चन्द्र राशि- कर्क 
शुभ मुहूर्त- 1 अभिजीत मुहूर्त ---11:51am से 12:46pm तक
2-विजय मुहूर्त-02:39 pm से 03:29 pm
3-गोधूलि मुहूर्त-06:59 pm से 07:25 pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- दोपहर  01:30 बजे से 03 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल