लाइव टीवी

आज का पंचांग, 28 मई 2021: आज अन्न दान के साथ वस्त्र दान का है बहुत महत्व, जानिए दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated May 28, 2021 | 06:00 IST

Aaj ka Panchnag, 28 May 2021: यहां जानिए शुक्रवार के दिन का पंचांग, जहां से मिलता है दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। आज दिन की ग्रह स्थितियां भी जान लीजिए।

Loading ...
आज का पंचांग, aaj ka panchang 28 may 2021
मुख्य बातें
  • ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया के दिन रहें व्रत।
  • शुक्र के बीज मंत्र के जप का है दिवस।
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा के साथ करें श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ।

28 मई 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज मूल नक्षत्र है। आज व्रत रहें। भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 28 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 28 मई 2021
दिवस शुक्रवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया 09:37 am तक फिर तृतीया
सूर्योदय 05:29 am
सूर्यास्त 07:08 pm
नक्षत्र

मूल

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि धनु
करण गर
योग

साध्य

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:52 pm से 12:46 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:26 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 06:54 pm से 07:18 pm तक।

आज राहुकाल- सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल