लाइव टीवी

28 मई 2022 का पंचांग: शनिवार की रात्रि में माता काली की उपासना व व्रत से मिलता है अनन्त पुण्य, पढ़ें आज का पंचांग

Updated May 27, 2022 | 15:42 IST

Aaj ka Panchang 28 May 2022: आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। यहां पढ़ें शनिवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज भरणी नक्षत्र है।
  • आज हनुमान जी का करें व्रत।
  • माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।

28 May 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। भरणीनक्षत्र है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पढ़ें- कब हैं निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा, मासिक शिवरात्रि- देखें जून महीने के व्रत त्योहार

आज का पंचांग 28 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 28 मई 2022  
दिवस शनिवार
माह ज्येष्ठ,कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 
सूर्योदय

05:25 am

सूर्यास्त 07:12 pm
नक्षत्र भरणी
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

 मेष

करण

वणिज

योग

शोभन

अभिजीत मुहूर्त   11:53am से 12:45 pm तक 
विजय मुहूर्त  02:31pm से 03:26 pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:41pm से 07:06pm तक 

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल