लाइव टीवी

आज का पंचांग, 29 जनवरी 2021: 12 बजे के बाद लगेगा सबसे बेहतर समय अभिजीत मुहूर्त, आज से पवित्र माघ माह प्रारम्भ

panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 29 january 2021 today
Updated Jan 29, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 29 जनवरी 2021: आज आश्लेषा नक्षत्र है।आज से पवित्र माघ माह प्रारम्भ होगा। यह माह बहुत ही पुण्यदायी है। पढ़ें शुक्रवार का पंचांग...

Loading ...
panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 29 january 2021 todaypanchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 29 january 2021 today
aaj ka panchang 29 january 2021
मुख्य बातें
  • आज माघ माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है।
  • आज आश्लेषा नक्षत्र है।
  • आज से पवित्र माघ माह प्रारम्भ होगा।

Aaj Ka Panchang 29 January 2021: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज आश्लेषा नक्षत्र है।आज से पवित्र माघ माह प्रारम्भ होगा। यह माह बहुत ही पुण्यदायी है। गंगा स्नान सहित पवित्र नदियों में स्नान व दान करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा कर्क मेंं हैै।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 29 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 29 जनवरी 2021 
माह माघ, कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र आश्लेषा
करण बालव
योग आयुष्मान
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05:55 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कर्क
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:12am से12:57pm तक 
विजय मुहूर्त  02:21pm से 03:03pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:43pm से 06:10pm तक 

आज राहुकाल प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल