लाइव टीवी

29 मई 2022 का पंचांग: प्रातःकाल सूर्य को जल दें और गंगाजल से करें रुद्राभिषेक, पढ़ें रविवार के शुभ मुहूर्त

Updated May 28, 2022 | 16:05 IST

Aaj ka Panchang 29 May 2022: आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। यहां पढ़ें रविवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज कृतिका नक्षत्र है।
  • आज रविवार का पावन व्रत करें।
  • आज सूर्य देवता की पूजा करें।

29 May 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है,02:57 pm के बाद अमावस्या है।कृतिका नक्षत्र है।आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।दुर्गा जी की स्तुति भी करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज गो माता को गुड़ व  का अनन्त पुण्य  है।

पढ़ें- रजनीगंधा फूल के हैं कई लाभ, दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ाने के साथ इन कामों के लिए है लाभकारी

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 29 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 29 मई 2022  
दिवस रविवार
माह ज्येष्ठ,कृष्ण पक्ष  
तिथि चतुदर्शी02:57pm तक फिर अमावस्या  
सूर्योदय

05:24 am

सूर्यास्त 07:12 pm
नक्षत्र कृतिका 
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

मेष 11:15am तक फिर वृष 

करण

शकुनि

योग

अतिगण्ड

अभिजीत मुहूर्त   11:59am से 12:44 pm तक 
विजय मुहूर्त  02:29pm से 03:25 pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:09pm से 06:15pm तक 

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल