लाइव टीवी

3 अप्रैल 2022 का पंचांग: आज सूर्य उपासना का है दिवस, राहुकाल में ना करें कोई भी कार्य और यात्रा आरम्भ

Updated Apr 02, 2022 | 14:22 IST

3 April 2022 ka Panchang: आज व्रत के साथ अन्न दान का भी बहुत महत्व है। आज रुद्राभिषेक करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। जानें 3 अप्रैल 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है।
  • नवरात्र का द्वितीय दिवस है। 
  • माता भगवती जी की स्तुति करें।

3 April 2022 ka Panchang:  आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। नवरात्र का द्वितीय दिवस हैै। माता भगवती जी की स्तुति करें। आज व्रत के साथ अन्न दान का भी बहुत महत्व है।आज रुद्राभिषेक करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप का अनन्त पुण्य है। आज रविवारहै। सूर्य उपासना का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 3 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 3 अप्रैल 2022  
दिवस रविवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया12:32pm तक फिर तृतीया  
सूर्योदय 06:09 am
सूर्यास्त 06:41 pm
नक्षत्र अश्वनी
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मेष  
करण कौलव 
योग

वैधृति

अभिजीत मुहूर्त    12:11am से12:55pm तक 
विजय मुहूर्त   02:24pm से 03:18pm तक 
गोधुली मुहूर्त   06:05pm से 06:30pm तक 

राहुकाल का समय सायंकाल04:30 बजे से 06 बजे  तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल