लाइव टीवी

आज का पंचांग, 03 सितंबर 2021: शुक्रवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त, जानिए किस समय लगने वाला है राहुकाल?

Updated Sep 03, 2021 | 06:36 IST

03rd September 2021 ka Panchang: 03 सितंबर के दिन की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से जानिए शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का समय।

Loading ...
3 सितंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र के पाठ से मिलेगा दुर्लभ फल।
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा के साथ करें श्रीसूक्त का पाठ।
  • मंगल कार्य के लिए अभिजीत मुहूर्त सबसे बेहतर, राहुकाल में ना शुरू करें शुभ कार्य।

03 September 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज बहुत ही पावन व्रत है व पुनर्वसु नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें।दान पुण्य करें। आज अन्न वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज शुक्रवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 03 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 03 सितम्बर 2021
दिवस शुक्रवार
माह भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 06:05 am
सूर्यास्त 06:35 pm
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि मिथुन 10:21 am तक फिर कर्क
करण बालव 07:45 am तक फिर कौलव
योग व्यतीपात 10:12 am तक फिर वरीयान
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:46 pm से 03:35 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:08 pm से 07:27 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल और शुभ कार्य इस समय नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल