लाइव टीवी

आज का पंचांग, 30 June 2020: आज सुन्दरकाण्ड का करें पाठ, लाल फलों का करें दान

Updated Jun 30, 2020 | 06:00 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
आज का पंचांग, 30 जून
मुख्य बातें
  • प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।
  • मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।
  • भगवान शिव व हनुमान  जी की पूजा करें।

आज का पंचांग, 30 June 2020:  आज विक्रम संवत 2077 आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज मंगलवार है। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।आज बजरंगबाण का पाठ करें। भगवान शिव व हनुमान  जी की पूजा करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।आज लाल फलों का दान करें।

यहां पढ़ें 30 जून का पंचांग

  • दिनांक-30 जून
  • माह-आषाढ़
  • पक्ष-शुक्ल
  • तिथि-दशमी
  • दिवस-मंगलवार
  • नक्षत्र-चित्रा
  • करण-तैतिल
  • सूर्योदय-05:27am
  • सूर्यास्त-07:25pm
  • सूर्य राशि-मिथुन
  • चन्द्र राशि- तुला

आज के मुहूर्त
अभिजीत: 
11:56am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त: 02:49 pm से 03: 47pm तक
गोधुली मुहूर्त: 07:09pm से 07:40pm तक
राहुकाल: दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल