लाइव टीवी

Panchang 30 May: राहुकाल में ना करें कोई भी शुभ काम, पढ़ें शनिवार का पंचांग

Updated May 30, 2020 | 06:03 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 30 May 2020
मुख्य बातें
  • जानें शनिवार का शुभ व अशुभ मुहूर्त
  • राहुकाल में शुभ काम करने से बचें
  • पढ़ें शनिवार का पंचांग

Today Panchang 30 May 2020: आज 30 मई है। विक्रम संवत 2077 ज्येष्ठ माह  शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज मघा नक्षत्र है। आज मासिक दुर्गाष्टमी व्रत रख सकते हैं। आज धूमवती जयन्ती है। आज माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा सूर्य प्रधान सिंह राशि में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य वृष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ मुहूर्त में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

यहां पढ़ें 30 मई का पंचांग

  • दिनांक- 30 मई 2020
  • दिन- शनिवार
  • माह- ज्येष्ठ
  • तिथि- अष्टमी
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र- मघा
  • करण- विष्टि
  • सूर्य राशि- वृष
  • चन्द्र राशि- सिंह

शुभ मुहूर्त-

1 अभिजीत-11:50 am से 12:45pm
2-विजय मुहूर्त- 02:35pm से 03:29 pm
3-गोधूलि मुहूर्त- 06:59 pm से 07:23 pm

अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल