लाइव टीवी

आज का पंचांग, 30 अक्टूबर 2020: शरद पूर्ण‍िमा पर दो राश‍ियों में रहेंगे चंद्र देव, जानें आज के प्रमुख योग

Updated Oct 30, 2020 | 03:30 IST

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2020: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है और आज ही शरद पूर्ण‍िमा का चांद भी द‍िखाई देगा। आज राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा।

Loading ...
आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज द‍िन की शुरुआत में चंद्रमा मीन राशि में रहेगा
  • सूर्य इन द‍िनों तुला राश‍ि में गोचर कर रहा है
  • आज अभिजीत मुहूर्त 11:43am से12:25pm तक रहेगा

Aaj Ka Panchang 30 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज शुक्रवार है। आज चन्द्रमा मीन राशि में है। मीन का स्वामी ग्रह गुरु है। सायंकाल 03 बजे के बाद वह मेष राशि में जायेगा। आज राम रक्षा स्तोत्र का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा। आज ही शरद पूर्ण‍िमा का चांद भी नजर आएगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 30 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि चतुर्दशी
दिवस शुक्रवार 
नक्षत्र रेवती 03pm तक, फिर अश्वनी
करण तैतिल
सूर्योदय 06:30 am
सूर्यास्त 05:12 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मीन 03pm तक फिर मेष

जानें आज के द‍िवस की और जानकारी 

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:43am से12:25pm तक
विजय मुहूर्त 02:01 pm से 02: 45pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:29pm से 06:07pm तक
राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक

मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। पूजा के बाद पंचांग के अध्ययन से करें शुरुआत।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल