लाइव टीवी

Panchang Today, 31 दिसंबर 2021 का पंचांग: शिव उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा, पढ़िए दिन का पंचांग

Updated Dec 30, 2021 | 13:48 IST

31 December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 31 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
आज का पंचांग, 31 दिसंबर 2021
मुख्य बातें
  • बजरंगबाण के पाठ करने का आज मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • पंचांग से होता है दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।
  • यहां जानिए 2021 के अंतिम दिन की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

31 December 2021 ka Panchang: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है फिर 10:40 am के बाद त्रयोदशी है। आज अनुराधा नक्षत्र है। आज प्रदोष व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।प्रदोष का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 31 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 31 दिसम्बर 2021
दिवस शुक्रवार
माह पौष, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 10:40 am तक फिर त्रयोदशी 
सूर्योदय 07:14 am
सूर्यास्त 05:35 pm
नक्षत्र अनुराधा
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण तैतिल
योग शूल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:48 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:15 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे दोपहर तक है। किसी शुभ काम को करने से इस दौरान परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल