लाइव टीवी

31 मई 2022 का पंचांग: शिव मंदिर में भगवान का करें रुद्राभिषेक, जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated May 30, 2022 | 16:33 IST

Aaj ka Panchang 31 May 2022: हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान का रुद्राभिषेक करें। यहां पढ़ें मंगलवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज हनुमानबाहुक का करें पाठ
  • यहां पढ़ें मंगलवार का पंचांग
  • जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

31 May 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। रोहिणी नक्षत्र है। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पढ़ें-  'जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी', शनि जयंती के दिन पढ़ें ये आरती

आज का पंचांग 31 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 31 मई 2022  
दिवस मंगलवार
माह ज्येष्ठ ,शुक्ल पक्ष    
तिथि प्रतिपदा   
सूर्योदय

05:24 am

सूर्यास्त 07:14 pm
नक्षत्र रोहिणी 
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

वृष 

करण

किस्तुधन

योग

धृति

अभिजीत मुहूर्त   11:58am से 12:48pm तक
विजय मुहूर्त  02:29pm से 03:28 pm तक  
गोधुली मुहूर्त  06:19pm से 06:56pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल