लाइव टीवी

Panchang Today, 3 अक्टूबर 2021 पंचांग: रविवार के नक्षत्र और शुभ मुहूर्त, जानिए कब है राहुकाल?

Updated Oct 02, 2021 | 14:40 IST

3rd October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 3 अक्टूबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
3 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान सूर्य उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा।
  • इसी से होता है शुभ और अशुभ समय का भी ज्ञान।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।

3rd October 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है व मघा नक्षत्र है। आज एकादशी का पारण व द्वादशी का श्राद्ध है। अतः भगवान सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 3 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 03 अक्टूबर 2021
दिवस रविवार
माह आश्विन,कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 06:18 am
सूर्यास्त 06:01 pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि सिंह
करण कौलव
योग साध्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 pm से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:55 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक तक रहेगा। इस समय समय अंतराल में कोई भी मंगल या शुभ काम करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल