लाइव टीवी

आज का पंचांग, 04 अप्रैल 2021: आज गौशाला में भोजन दान का है बहुत महत्व, मंदिर में भगवान विष्णु जी की करें पूजा

Updated Apr 04, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 04 अप्रैल 2021: आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। अष्टमी व्रत का अनन्त पुण्य है। आज अन्न व फलों का दान करें। पढ़ें 04 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
aaj ka panchang 4 april 2021
मुख्य बातें
  • आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है।
  • आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • अष्टमी व्रत का अनन्त पुण्य है।

Aaj Ka Panchang 04 April 2021:  आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। अष्टमी व्रत का अनन्त पुण्य है।आज अन्न व फलों का दान करें। आज गौशाला में भोजन दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। 

आज का पंचांग 04 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 04 अप्रैल 2021 
दिवस रविवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 06:12 am
सूर्यास्त 05:37 pm
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि धनु
करण बालव
योग परिघ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:01am से12:52pm तक
विजय मुहूर्त  02:29pm से 03:19pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:25pm से 06:47pm तक 

आज राहुकालसायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक​ रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल