लाइव टीवी

आज का पंचांग, 4 जून 2021: कब लगेगा राहुकाल और किस समय हैं शुभ मुहूर्त? पढ़िए शुक्रवार का पंचांग

Updated Jun 04, 2021 | 06:15 IST

Aaj ka Panchnag, 04 June 2021: जानिए शुक्रवार की ग्रह स्थितियां और दिन का पंचांग, जहां से आपको मिलेगा आज के दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Loading ...
आज का पंचांग 4 जून, aaj ka panchang 4th June 2021
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है दिन के शुभ व अशुभ समय का ज्ञान।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।
  • विजय व गोधुली मुहूर्त भी हैं बहुत ही सुंदर।

4 जून 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज कनकधारास्तोत्र के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 4 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 04 जून 2021
दिवस शुक्रवार
माह ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय 05:28 am
सूर्यास्त 07:11 pm
नक्षत्र

उत्तराभाद्रपद

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि मीन
करण वणिज
योग

आयुष्मान

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:51 am से12:48 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:38 pm से 03:30 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 06:62 pm से 07:18 pm तक।

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी मंगल या शुभ काम का आरंभ नहीं  करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल