लाइव टीवी

आज का पंचांग, 05 अप्रैल 2021: मंदिर में दुर्गा जी की पूजा और करें एक परिक्रमा, दुर्गासप्तशती पाठ से मिलेगा लाभ

Updated Apr 05, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 05 अप्रैल 2021: आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। अष्टमी व्रत का अनन्त पुण्य है। आज अन्न व फलों का दान करें। पढ़ें 05 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang 5 april 2021
मुख्य बातें
  • आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की नवमी है ।
  • आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है।
  • आज भगवान शिव जी की उपासना करें।

Aaj Ka Panchang 05 April 2021:  आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व उनकी एक परिक्रमा करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा धनु राशि मेंं है। आज चावल का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 05 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 05 अप्रैल 2021 
दिवस सोमवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय 06:09 am
सूर्यास्त 06:36 pm
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि धनु 08:05am तक फिर मकर 
करण तैतिल
योग शिव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:01am से12:47pm तक
विजय मुहूर्त   02:28pm से 03:19pm तक 
गोधुली मुहूर्त   06:23pm से 06:48pm तक 

आज राहुकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक​ रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल