लाइव टीवी

5 अप्रैल 2022 का पंचांग: रात्रि में माता काली जी की विधिवत करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Apr 04, 2022 | 16:36 IST

5 April 2022 ka Panchang: आज गुरु, शनि व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज लाल फलों व गेंहू दान का बहुत महत्व है।
  • रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें।

05 April 2022 ka Panchang: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी  तथा कृतिका नक्षत्र है।आज नवरात्रि के चतुर्थ दिन माता दुर्गा जी की उपासना के साथ शिव जी की पूजा भी करें।मंगलवार का व्रत रहें।दान पुण्य करें। आज लाल फलों व गेंहू दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें।

आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज गुरु, शनि व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: अगर अपना ली ये 3 चीजें, तो कभी नहीं टूटेगा पति-पत्नी का रिश्ता

आज का पंचांग 5 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 05 अप्रैल 2022  
दिवस मंगलवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 06:07am
सूर्यास्त 06:42 pm
नक्षत्र कृतिका
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि वृष
करण विष्टि
योग

प्रीति

अभिजीत मुहूर्त  12:07am से 12:57pm तक
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:18pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:19pm से 06:49pm तक


राहुकाल का समय सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल