लाइव टीवी

Panchang Today, 6 अक्टूबर 2021 पंचांग: श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का है उत्तम फल, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

Updated Oct 05, 2021 | 15:55 IST

6th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए आज के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए आज की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
6 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • अन्न दान का बहुत महत्व है।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।

6 October 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।आज पितृ अमावस्या  है।हस्त नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।इस दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है।पितृ अमावस्या   के दिन सभी पितरों का श्राद्ध कर सकते हैं।  किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है।आज बुधवार
है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 6 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 06 अक्टूबर 2021
दिवस बुधवार
माह आश्विन,कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय 06:19am
सूर्यास्त 05:57pm
नक्षत्र हस्त 
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि  कन्या
करण नाग
योग ब्रम्ह
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है। 
विजय मुहूर्त 02:47pm से 03:37pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:37pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस समय समय अंतराल में कोई भी मंगल या शुभ काम करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल