लाइव टीवी

आज का पंचांग 07 फरवरी 2021: आज लाल फलों का करें दान, विष्णु उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा करें

Updated Feb 07, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 07 फरवरी 2021: आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। वृश्चिक का स्वामी मंगल है। आज एकादशी का व्रत रहें। जानिए कब हैं आज के शुभ मुहूर्त।

Loading ...
aaj ka panchang 7 february 2021 today
मुख्य बातें
  • विष्णु उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज लाल फलों का दान करें।
  • आज अन्न दान का बहुत महत्व है

आज का पंचांग 07 फरवरी 2021:  आज माघ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। वृश्चिक का स्वामी मंगल है। आज एकादशी का व्रत रहें। विष्णु उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज लाल फलों का दान करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। सूर्य पूजा का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 07 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 07 फरवरी 2021 
तिथि एकादशी
माह माघ, कृष्ण पक्ष
दिवस रविवार
नक्षत्र ज्येष्ठा
करण बव
योग व्याघात
सूर्योदय 07:09 am
सूर्यास्त 06:02 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि वृश्चिक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:14pm से12:57pm तक 
विजय मुहूर्त 02:23pm से 02:59pm तक 
गोधुली मुहूर्त 05:51pm से 06:11pm तक 

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल