लाइव टीवी

7 अगस्त 2021 का पंचांग: जानिए किस समय है राहुकाल और कब लगेंगे शुभ मुहूर्त? पढ़ें शनिवार के दिन का पंचांग

Updated Aug 06, 2021 | 15:28 IST

Aaj ka Panchnag, 7th August 2021: पंचांग से होगा शनिवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 7 अगस्त के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
पंचांग, Aaj ka panchang 7th August 2021
मुख्य बातें
  • आज पुनर्वसु नक्षत्र है।
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • शनिवार का व्रत रहें।

7 अगस्त 2021 का पंचांग:  आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है फिर07:10pm के बाद अमावस्या है। आज पुनर्वसु नक्षत्र है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 7 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 7 अगस्त 2021
दिवस शनिवार
माह श्रावण, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी07:10pm तक अमावस्या  
सूर्योदय 05:49 am
सूर्यास्त 07:05 pm
नक्षत्र पुनर्वसु08:15am तक फिर पुष्य 
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि सिंह
करण विष्टि06:57am तक फिर शकुनि
योग सिद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58am से 12:54pm तक
विजय मुहूर्त 02:45pm से 03:38pm तक 
गोधुली मुहूर्त 07:05pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल