लाइव टीवी

6 अगस्त 2021 का पंचांग: किस समय है राहुकाल और कब लगेंगे शुभ मुहूर्त? देखिए शुक्रवार के दिन का पंचांग

Updated Aug 05, 2021 | 16:58 IST

Aaj ka Panchnag, 6th August 2021: पंचांग से होगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 6 अगस्त के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
आज का पंचांग 6 अगस्त, aaj ka panchang 6th August 2021
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है दिन की ग्रह स्थितियों का सही ज्ञान।
  • जानिए किस समय लगेगा राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त।
  • एक नजर शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 के पंचांग पर।

6 अगस्त 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज मासिक शिवरात्रि व्रत है व आद्रा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 6 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 6 अगस्त 2021
दिवस शुक्रवार
माह श्रावण, कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय 05:50 am
सूर्यास्त 07:03 pm
नक्षत्र आद्रा 06:40 am तक फिर पुनर्वसु
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मिथुन
करण गर 05:55 am तक फिर वणिज
योग वज्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल