लाइव टीवी

आज का पंचांग, 7 जनवरी 2021: मंदिर में विष्णु पूजा के साथ करें विष्णुसहस्रनाम का पाठ, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Jan 07, 2021 | 04:00 IST

आज का पंचांग, 7 जनवरी 2021: भगवान विष्णु की उपासना के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें और साथ ही दान-पुण्य भी करें। गुरुवार को बृहस्तपति बीज मंत्र का जाप करें।

Loading ...
Aaj ka panchang 7 January 2021
मुख्य बातें
  • अंग्रेजी नव वर्ष के सातवें दिन आज चित्रा नक्षत्र।
  • भगवान विष्णु की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा।
  • मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा के साथ विष्णु सहस्रनाम का पाठ।

आज का पंचांग, 7 जनवरी 2021: अंग्रेजी नव वर्ष 2021 के सप्तम दिन आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की नवमी है।आज चित्रा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व उनकी 04 परिक्रमा करें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज बृहस्पति केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा तुला मेंं हैै।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग, 7 जनवरी 2021: (Today Panchang):

दिनांक 07 जनवरी 2021
तिथि नवमी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र चित्रा
योग  सुकर्मा
माह पुष्य, कृष्ण पक्ष
करण तैतिल
सूर्योदय 07:14 am
सूर्यास्त 05:41 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि तुला
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:07am से12:49pm तक
विजय मुहूर्त 02:11pm से 02:57pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:33pm से 05:49pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल