लाइव टीवी

आज का पंचांग, 08 अप्रैल 2021: भगवान विष्णु की उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Apr 08, 2021 | 06:00 IST

आज का पंचांग 08 अप्रैल 2021: चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की द्वादशी के अवसर पर आज भगवान विष्णु की पूजा तो उत्तम है ही, साथ ही हनुमान जी की उपासना भी करें। पढ़िए 08 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Panchang 08 April 2021, 8 अप्रैल का पंचांग
मुख्य बातें
  • शुभ और अशुभ समय का ज्ञान कराता है पंचांग।
  • पता चलती हैं दिन भर की ग्रह स्थितियां और राहुकाल का समय।
  • नक्षत्र से लेकर मुहूर्त तक, यहां देखिए 8 अप्रैल का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 08 April 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 08 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 08 अप्रैल 2021
दिवस गुरुवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 06:07 am
सूर्यास्त 06:40 pm
नक्षत्र शतभिषा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि कुम्भ 
करण कौलव
योग शुभ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:01 pm से12:50 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:27 pm से 06:49 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक​ रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल