लाइव टीवी

आज का पंचांग 08 फरवरी 2021: आज चावल का दान करें, भगवान शिव के साथ दुर्गा पूजा से मिलेगा पुण्य फल

Updated Feb 08, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 08 फरवरी 2021: महामृत्युंजय मंत्र के जाप से अनंत पुण्य मिलेगा। आज दुर्गासप्तशती का भी पाठ करें। जानिए कब हैं आज के शुभ मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग, Aaj ka panchang 8 February 2021 today
मुख्य बातें
  • पंचांग से मिलता है दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त का ज्ञान
  • धार्मिक पुस्तकों के दान का है बहुत महत्व।
  • भगवान शिव की पूजा के साथ करें दुर्गासप्तशती का पाठ।

आज का पंचांग 08 फरवरी 2021: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज मूल नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की पूजा के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज चावल का दान करें। आज धार्मिक पुस्तकों के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा के बीज मन्त्र के जप का दिवस है।

 प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 08 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 08 फरवरी 2021 
तिथि द्वादशी
माह माघ, कृष्ण पक्ष
दिवस सोमवार
नक्षत्र मूल
करण कौलव
योग हर्षण
सूर्योदय 07:09 am
सूर्यास्त 06:03 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि धनु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:14am से12:57pm तक
विजय मुहूर्त 02:23pm से 03:09pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:45pm से 06:09pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल