लाइव टीवी

आज का पंचांग, 8 मई 2021: आज भगवान शिव की उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

Updated May 08, 2021 | 06:00 IST

8 मई 2021 का पचांग: पंचांग से दिन की ग्रह स्थितियों का भी पता चलता है, साथ ही दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान होता है। यहां जानिए शनिवार के दिन का पंचांग।

Loading ...
8 मई का राशिफल, Aaj ka rashifal 8 May 2021
मुख्य बातें
  • वैशाख माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी को आज है उत्तराभाद्रपद नक्षत्र।
  • तिल व उडद के दान के साथ आज काले वस्त्र के दान का भी है बहुत महत्व।
  • हनुमान जी की विधिवत पूजा के साथ करें बजरंगबाण का पाठ।

8 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उडद का दान करें। आज काले वस्त्र के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा मीन में हैं।

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 8 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 08 मई 2021
दिवस शनिवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष 
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 05:40 am
सूर्यास्त 06:57 pm
नक्षत्र

उत्तराभाद्रपद

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि मीन
करण तैतिल
योग

विष्कम्भ

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:51 am से12:47 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:18 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:44 pm से 07:08 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल