लाइव टीवी

8 अगस्त 2021 का पंचांग: आदित्यहृदयस्तोत्र के पाठ का है अत्यंत पुण्य, जानिए राहुकाल और कब लगेंगे शुभ मुहूर्त?

Updated Aug 07, 2021 | 13:58 IST

Aaj ka Panchnag, 8th August 2021: पंचांग से होगा रविवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 8 अगस्त के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
पंचांग, Aaj ka panchang 8th August 2021
मुख्य बातें
  • आज व्रत रहें व दान पुण्य करें।
  • गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

08 अगस्त 2021 का पंचांग:  आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।सायंकाल 07 बजकर 20 मिनट के बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा लग जाएगी।आज पुष्य नक्षत्र है, अतः भगवान सूर्य  उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।

आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है।आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 08 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 08 अगस्त 2021
दिवस रविवार
माह श्रावण, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या07:20pm तक फिर प्रतिपदा
सूर्योदय 05:51am
सूर्यास्त 07:05 pm
नक्षत्र पुष्य09:20am तक फिर आश्लेषा
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि कर्क
करण चतुष्पाद07:20am तक फिर नाग
योग व्यतीपात11:39pm तक फिर वरिया न
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58pm से12:50pm तक
विजय मुहूर्त 02:44pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:59pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल सायंकाल04:30 बजे से 06 बजे तकरहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल