लाइव टीवी

आज का पंचांग, 9 दिसंबर 2020:स्वास्थ्य लाभ के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार करें पाठ, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

Updated Dec 09, 2020 | 05:20 IST

आज का पंचांग, 09 दिसंबर 2020: आज अन्न के दान का बहुत महत्व है।आज स्वास्थ्य लाभ के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का कम से कम 09 बार पाठ करें।

Loading ...
Aaj ka panchang 09 December 2020
मुख्य बातें
  • दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • आज अन्न के दान का बहुत महत्व है।
  • आज चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे।

आज प्रमादी नाम विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। आज बुधवार है। आज गणेश जी पूजा का दिवस है।आज माता दुर्गा जी की उपासना के साथ शिव पूजा भी करें।

दुर्गासप्तशती का पाठ करें।आज मूंग का दान करें। आज अन्न के दान का बहुत महत्व है।आज स्वास्थ्य लाभ के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का कम से कम 09 बार  पाठ करें। आज बहुत लोग व्रत भी रखते हैं। आज चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। कन्या का स्वामी बुध है।
   
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है, लेकिन आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।  विजय मुहूर्त में भी कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

पंचांग 9 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 09 दिसम्बर 2020
तिथि कृष्ण पक्ष की नवमी 03:15pm तक फिर दशमी
दिवस बुधवार
नक्षत्र करण-गरज
माह मृगशिरा
करण कौलव
योग आयुष्मान
सूर्योदय 07:04am
सूर्यास्त 05:23pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि कन्या

द‍िन के शुभ व अशुभ समय

शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 01:58pm से 02:36pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:12pm से 05:38pm तक

 राहुकाल का समय 
अशुभ मुहूर्त: अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल