लाइव टीवी

आज का पंचांग, 9 जनवरी 2021: पुष्य माह कृष्ण पक्ष की एकादशी का शुभ अवसर, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Jan 09, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग, 9 जनवरी 2021: आज एकादशी तिथि है और इस मौके पर व्रत रखकर अन्न का दान करना बेहद शुभ माना गया है।

Loading ...
Aaj ka Panchang 9 January 2021 today
मुख्य बातें
  • आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है।
  • व्रत रखना और भगवान विष्णु की पूजा करना है बहुत ही शुभ और मंगलकारी।
  • शनि के बीज मंत्र का जप करने से भी होगा लाभ।

आज का पंचांग, 9 जनवरी 2021: अंग्रेजी नव वर्ष 2021 के नवें दिन आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। वर्ष 2021 की प्रथम एकादशी है। है। आज विशाखा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की पूजा करें। आज व्रत रहें व अन्न दान करें। आज धार्मिक पुस्तकों के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व उनकी चार परिक्रमा करें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज शनि केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। 

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग, 9 जनवरी 2021: (Today Panchang):

दिनांक 09 जनवरी 2021
तिथि एकादशी
दिवस शनिवार
नक्षत्र विशाखा
योग  शूल
माह पुष्य, कृष्ण पक्ष
करण बव
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05:43 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि वृश्चिक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:07am से12:48 pm तक
विजय मुहूर्त 02:12 pm से 02:59 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:32 pm से 05:53 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से10:30 बजे तक राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल