लाइव टीवी

आज का पंचांग, 23 अक्टूबर 2020: सप्तश्लोकी दुर्गा व राम रक्षा स्तोत्र का करें पाठ, पूजा के बाद पढ़ें पंचांग

Updated Oct 23, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग 23 अक्टूबर 2020: विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवरात्र की सप्तमी के मौके पर सप्तश्लोकी दुर्गा व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से अनंत शुभ फल की होगी प्राप्ति।

Loading ...
Aaj ka panchang 23 October 2020 today
मुख्य बातें
  • सप्तश्लोकी दुर्गा व राम रक्षा स्तोत्र का करें पाठ
  • राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप करें
  • भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए

Aaj Ka Panchang 23 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवरात्र की सप्तमी है। प्रातःकाल 06:58 am के बाद अष्टमी है। आज शुक्रवार है। आज चन्द्रमा धनु राशि में है। धनु का स्वामी ग्रह गुरु है। प्रातःकाल 07 बजे के बाद मकर में जायेगा। आज सप्तश्लोकी दुर्गा व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा। पञ्चाङ्ग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

आज का पंचांग 23 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 23 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि सप्तमी06:58am तक फिर अष्टमी
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
करण वणिज
सूर्योदय 06:26 am
सूर्यास्त 05:43 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि धनु07am तक फिर मकर 
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत-11:44am से12:39pm तक
विजय मुहूर्त 02:01 pm से 02: 45pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:39pm से 06:02pm तक
राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक

सप्तश्लोकी दुर्गा व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा। आज व्रत रखें व दान पुण्य करने से और भी ज्यादा लाभ होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल