लाइव टीवी

ये हैं देश के 8 सबसे खूबसूरत गुरुद्वारे, धार्मिक महत्व के लिए भी हैं प्रसिद्ध

Updated Jun 10, 2020 | 15:49 IST

Most beautiful Gurdwaras : देश में करीब 200 से ज़्यादा गुरुद्वारे हैं, लेकिन 8 गुरुद्वारे ऐसे है, जिनकी गिनती केवल प्रसिद्धि में ही नहीं खूबसूरती में भी होती है।

Loading ...
Famous Gurdwaras of the country
मुख्य बातें
  • स्वर्ण मंदिर अपनी धार्मिकता के साथ खूबसूरती के लिए भी प्रसिद्ध है
  • चमोली स्थित श्री हेमकुन्ट साहिब गुरुद्वार खूबसूरती के लिए भी फेमस है
  • मनाली के पहाड़ियों के बीच बसा गुरुद्वारा मणिकरण साहिब बेहद खूबसूरत है

गुरुद्वारे में ‘गुरू ग्रन्थ साहिब जी’ की पूजा होती है और मान्यता है गुरू मोक्षप्राप्ति का साधन होते हैं। यही कारण है कि गरुद्वारे में आना मोक्ष प्राप्ति का सीधा रास्ता माना गया है। देश में दो सौ से भी ज्यादा गुरुद्वारे हैं और सभी की अपनी विशेषता और प्रसिद्धि है, लेकिन आठ गुरुद्वारे ऐसे हैं जो अपनी प्रसिद्धि के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। इस सभी प्रमुख गुरूद्वारे का अपना इतिहास रहा है और कुछ न कुछ विशेष खासयित भी जुड़ी है। तो आइए आज देश के सुप्रसिद्ध और सबसे खूबसूरत गुरूद्वारे के बारे में जानें।

Popular and beautiful Gurudwaras of India

1. गुरुद्वारा हरमिंदर साहिब सिंह यानी स्वर्ण मंदिर, पंजाब

पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के नाम से प्रसिद्ध ‘गुरुद्वारा हरमिंदर साहिब सिंह’ अथवा ‘श्री दरबार साहिब’ का गुरुद्वारा दुनिया भर में अपनी प्रसिद्धि और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। महाराजा रणजीत सिंह ने गुरुद्वारे का ऊपरी हिस्सा सोने से ढक दिया था ताकि इसे युद्ध के समय आक्रमणकारियों से बचाया जा सके। यही कारण है कि गुरुद्वारे को स्वर्ण मंदिर का नाम से जाना जाता है। स्वर्ण मंदिर दुनिया भर में अपने वैभवता के लिए जाना जाता है। यहां मत्था टेकने दुनिया भर से लोग आते हैं।

2. गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब, उत्तराखंड.

उत्तराखंड के चमोली में स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब भी खूबसूरती के लिए फेमस है। समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुरुद्वारे में दूर-दूर से लोग आते हैं और यहां अपनी मनोकामनाओं के लिए मत्था टेकेते हैं। सुंदर वादियों में बसा यह गुरुद्वारा अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक बंद रहता है। गुरुद्वारे की वास्तुकला बेहद खूबसूतर है और यहां आने वालों के लिए यह एक धार्मिक ही दर्शनिक स्थान भी बन चुका है।

3. गुरुद्वारा श्री केशघर साहिब, पंजाब

पंजाब के आनंदपुर शहर में स्थित गुरुद्वारा श्री केशघर साहिब  भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आनंदपुर शहर को सिखों के 9वें गुरू तेग बहादुर द्वारा गया स्थापित किया था। यह गुरुद्वारा 5 तख्तों में से एक माना गया है और यही कारण है कि इस गुरुद्वारे का धार्मिक महत्व भी बहुत ज्यादा है।

4.  श्री हजूर साहिब अब्चालनगर साहिब गुरुद्वारा, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र स्थित 5 तख्तों में से एक तखत सचखंड श्री हजूर साहिब अब्चालनगर साहिब गुरुद्वारा अपनी धार्मिकता और सौंदर्य के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र के नांदेड में स्थित श्री हजूर साहिब वह जगह है जहां गुरू गोबिंद सिंह जी ने अपनी आखिरी सांसे ली थीं। इस गुरुद्वारे का निर्माण महाराज रणजीत सिंह जी ने सन 1832 में करवाया था।

5. गुरुद्वारा मंडी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्थित मंडी स्थित गुरु गोबिंद सिंह का गुरुद्वारा भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। सिख धर्म के लिए यह गुरुद्वारा धार्मिक लिहाज से बहुत मायने रखता है। मान्यता है कि यह  गुरुद्वारा गुरू गोबिंद सिंह जी और मंडी के राजा के आश्वासन का एक प्रतीक है।

6. गुरुद्वारा बेर साहिब, पंजाब

पंजाब के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा बेर साहिब अपनी धार्मिक खूबियों के साथ ही खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। इस गुरुद्वारे का नाम एक बेर के पेड़ पर से रखा गया है। मान्यता है कि इसमें से एक बेर का पेड़ उस समय गुरुनानक देव के सामने ही बोया गया था।

7. गुरुद्वारा मणिकरण साहिब, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मनाली के पहाड़ियों के बीच बसा गुरुद्वारा मणिकरण साहिब धार्मिक और खूबसूरती दोनों ही लिहाज से बहुत फेमस है। पहाड़ों के बीच स्थित सुन्दर दृश्यों से घिरा यह गुरुद्वारा वह स्थान है जहां गुरू नानक देव जी ने अपनी यात्रा के समय ध्यान लगाया था और उन्होंने अपने कई चमत्कार यहां दिखाए थे।

8.गुरुद्वारा बंगला साहिब, दिल्ली

दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब1664 में गुरु हरकृष्ण देव जी के सम्मान में बनाया गया था। गुरुद्वारे के प्रांगण स्थित तालाब के पानी को अमृत समान माना गया है। साथ ही गुरुद्वारे में सिखों के इतिहास को दर्शाता एक म्यूजियम भी है। गुरूद्वारे का गुंबद सोने का है और अब यहां अंदर के दरबार को भी सोने से ढका जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल