लाइव टीवी

Akshaya Tritiya 2021 Upay: अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें पूजा, इन खरीददारी उपायों से प्रसन्न होंगी लक्ष्मी

Akshay Tratiya Rashi Upay 2021
Updated May 14, 2021 | 06:00 IST

Akshaya Tritiya 2021 Rashi Upay: राशि अनुसार अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अलग अलग तरह के उपाय अपनाए जाने चाहिए। आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को कैसे मिलेगा लाभ।

Loading ...
Akshay Tratiya Rashi Upay 2021Akshay Tratiya Rashi Upay 2021
अक्षय तृतीया के राशि अनुसार उपाय
मुख्य बातें
  • घर पर ही राशि अनुरूप सामान खरीदने का संकल्प लेकर करें खरीद।
  • प्रत्येक राशि के स्वामी ग्रह के अनुसार की जाती है पूजा।
  • कोरोना महामारी के दौरान घर पर ही रहना होगा ज्यादा बेहतर।

Akshay Tratiya Rashi Upay 2021: अक्षय तृतीया पर किया गया पुण्य तथा पूजा का फल अनंत होता है। प्रत्येक राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। राशि अनुरूप पूजा तथा लाभ का प्रावधान है।इस महान पर्व तथा पुनीत अवसर पर निम्न उपाय राशि अनुरूप करें तथा लाभ प्राप्त करें। इस समय माहौल बाहर निकलने का नहीं है। घर पर ही राशि अनुरूप सामान खरीदने का संकल्प लेकर बाद में भी क्रय कर सकते हैं। कोरोना की इस महामारी में घर पर ही रहें तो बेहतर है।

1. मेष- इस राशि का स्वामीग्रह मंगल है। सुंदरकांड का पाठ करें। स्वर्ण खरीदें। गेहूं का दान करने से मंगल संबंधित दोष दूर होंगे। तांबे का पात्र भी ले सकते हैं।

2. वृष- इस राशि का स्वामीग्रह शुक्र है। श्री सूक्त का पाठ करें। सोने चांदी के सामान खरीदें। चावल का दान करें।संपन्नता आएगी। सुगन्धित इत्र भी ले सकते हैं।

3. मिथुन- इस राशि का स्वामीग्रह बुध है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गो माता को पालक खिलाएं। धन में वृद्धि होगी।चांदी के समान व वस्त्र लें।

4. कर्क- इस राशि का स्वामीग्रह चंद्रमा है। शिव उपासना करें। रुद्राभिषेक कराएं।सुख तथा संपन्नता में वृद्धि होगी।चांदी, स्वर्ण खरीद सकते हैं। धार्मिक पुस्तक लें।

5. सिंह- इस राशि का स्वामीग्रह सूर्य है। स्वर्ण खरीदें। तांबे का पात्र भी ले सकते हैं। श्री आदित्यहृदयसोत्र का पाठ करें।यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

6. कन्या- इस राशि का स्वामीग्रह बुध है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वस्त्र,चांदी के सामान व सुगन्धित इत्र भी क्रय कर सकते हैं।

7. तुला- इस राशि का स्वामीग्रह शुक्र है। श्री सूक्त का पाठ करें।चांदी के जेवर खरीदें। हीरा भी ले सकते हैं। सुख तथा समृद्धि बढ़ेगी। वस्त्र व चांदी का गिलास लें तो भी शुभ है।

8. वृश्चिक- इस राशि का स्वामीग्रह मंगल है। बजरंगबाण का पाठ करें। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक पुस्तक लें।स्वर्ण आभूषण का क्रय भी कर सकते हैं।

9. धनु- इस राशि का स्वामीग्रह गुरु है। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। स्वर्ण खरीदें। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।स्वर्ण आभूषण क्रय करना शुभ है। धार्मिक पुस्तक,कलम व ताम्र पात्र लें।

10. मकर-इस राशि का स्वामीग्रह शनि है। हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ कीजिए। शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। वाहन खरीद सकते हैं। चांदी व हीरे के आभूषण ले सकते हैं।

11. कुंभ- इस राशि का स्वामीग्रह शनि है।शनि के बीज मंत्र का जप करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें। आरोग्यता प्राप्त होगी। वाहन,चांदी या हीरा क्रय करना शुभ है।

12. मीन- इस राशि का स्वामीग्रह गुरु है। श्री रामचरितमानस पढ़े। धार्मिक पुस्तक,कलम व स्वर्ण ख़रीदना शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल