लाइव टीवी

Astro Tips for Business : इन चीजों का ना करें व्‍यापार, वरना बन सकते हैं पाप के भागीदार

Updated Nov 27, 2019 | 09:00 IST | Ritu Singh

Vishnu Puran Gyan : ऋषि पराशर (Rishi Parashar) का प्रणित विष्णु पुराण (Vishnu Purana), वैष्णव महापुराण है और इसमें कई चीजों को बेचने (Never Sell)की मनाही है। इन चीजों को बेचना आपको पाप का भागी बना सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Astro Tips for business as per Vishnu Purana : यहां लें विष्णु पुराण से जुड़ी जानकारी

भगवान विष्णु और उनके समस्त अवतारों से जुड़ा पौराणिक ग्रंथ है विष्णु पुराण। ऋषि पराशर के इस वैष्णव महापुराण को लेकर कहा जाता है क‍ि इसमें जितनी भी बातें लिखी हैं, वह कलयुग में सच साबित होंगी। विष्णु पुराण में बहुत कुछ ऐसा लिखा है जो लोगों के वास्तविक जीवन को प्रभावित करता है। 

विष्णु पुराण में कुछ न‍ियमों का अनुसरण करने को कहा गया है जो कुछ चीजों का व्यवसाय करने की मनाही है। पुराण के अनुसार कुछ चीजों को बेचने से इंसान पाप का भागीदार बनता है। 

यहां जानें किन चीजों का नहीं करना चाहिए व्‍यापार 

1. किसी भी जरूरतमंद को चीजें बेचना पाप का भागीदार बना सकता है। इसलिए किसी असहाय या जरूरतमंद को कोई भी समान न बेचें।

2. हिंदू धर्म में गाय पूजनीय मानी गई है, इसलिए गाय का दूध आप सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसका व्यवसाय न करें। भगवान विष्णु गाय का दूध बेचने वाले से नाराज होते हैं।

3. गाय का शुद्ध घी का आप दान करें या प्रयोग करें लेकिन उसे बिलकुल भी बेचे नहीं। साथ ही गाय का घी खरीदना भी नहीं चाहिए।
 

4. पूजा के लिए लाल रंग के वस्त्र को बेचना बिलुकल सही नहीं होता। इसे बेचना पाप का भागीदार बनाता है, जबकि सफेद वस्त्र पूजा के लिए बेचा जा सकता है।

5.  किसी महिला के गहने को किसी बुरे काम या शराब आदि के लिए बेचना भी पाप का भागी बनाता है।

तो विष्णु पुराण के अनुसार इन चीजों को बेचने से बचें, ताकि आप पाप के भागीदार बनने से बचे रहें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल