लाइव टीवी

Chandra Grahan 2021 Upay: चंद्र ग्रहण आज, इन उपायों से दूर होंगी ऑफिस से आर्थिक कष्टों तक-सब समस्याएं

Updated May 26, 2021 | 07:19 IST

Chandra Grahan ke Upay aur Totke: वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को पड़ने वाला है। इस दिन वैशाख पूर्णिमा भी है जो उस दिन के महत्व को और बढ़ा रहा है। चंद्र ग्रहण पर कुछ उपाय बेहद लाभदायक साबित होते हैं।

Loading ...
चंद्र ग्रहण के उपाय और टोटके
मुख्य बातें
  • इस बार वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को, इस दिन है चंद्र ग्रहण के साथ वैशाख पूर्णिमा।
  • जानकारों के अनुसार इस बार भारत में रहेगा उपच्छाया चंद्रग्रहण, कुछ हिस्सों में ही ग्रस्तोदय रूप।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ उपाय दूर कर सकते हैं धन और गृहस्थी से जुड़ी कई समस्याएं।

Chandra Grahan ke upay, Totke in Hindi: इस बार वैशाख पूर्णिमा के दिन वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जानकारों का माना है कि एक बार भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने वाला है जो तिथि को बेहद शुभ बना रहा है।

विशेषज्ञ यह बता रहे हैं कि यह खग्रास चंद्रग्रहण भारत के सिर्फ कुछ ही राज्यों में देखा जाएगा। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ उपाय करना बेहद लाभदायक माना जाता है। कहा जाता है कि कुछ उपाय करने से धर्म और घर से संबंधित कुछ परेशानियों से मुक्ति पाया जा सकता है। 

यहां जानें, चंद्र ग्रहण के दौरान कौन से उपाय करना फायदेमंद साबित होगा।

धन से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए करें यह उपाय (Chandra Grahan Upay for money)
धर्म से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए चंद्र ग्रहण की रात में एक नए ताले को चांद की रोशनी में रख दें फिर सुबह उठकर उसे मंदिर में संभाल कर रख दें। यह उपाय करने से तमाम आर्थिक समस्या दूर होती है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए भी यह उपाय कारगर है।

नौकरी या ऑफिस की बाधाएं होंगी दूर (Chandra Grahan Upay for Job)

अगर आपको नौकरी ढूंढने में या ऑफिस में किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है तो चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद मीठे चावल पकाइए फिर उसे कौवों को खिला दीजिए। यह उपाय करने से आपकी समस्या दूर हो जाएंगी। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से दरिद्रता दूर होती है।

आर्थिक कष्टों के नाश‌ के लिए करें यह उपाय: (Chandra Grahan Arthik Sankat Upay)
आर्थिक कष्टों का नाश करने के लिए चंद्र ग्रहण की सुबह उठकर स्नान आदि कर लें। स्नान आदि करने के बाद भगवान का स्मरण करें और साफ वस्त्र पहन लें। फिर उत्तर दिशा की तरफ अपना मुंह करके चमेली के तेल का दिया जाए और दाहिने हाथ में रुद्राक्ष की माला के साथ बाए हाथ में पांच गोमती चक्र लीजिए। इसके पश्चात, आपको कीली कीली स्वाहा मंत्र का जाप करेन। 54 बार जाप करने के बाद गोमती चक्र को एक डिब्बे में रख दीजिए फिर मूंग और हकीक के 5-5 दाने अपने हाथों में रखिए और‌ उसी मंत्र का जाप कीजिए। यह उपाय करने के बाद दीये को प्रणाम कीजिए फिर तेल के डिब्बे को उसी डिब्बी में डाल दीजिए। अब इस डिब्बी को अपने काम करने की झगह पर रख दीजिए। 

घर की सुख-समृद्धि के लिए करें यह उपाय:
घर की सुख-समृद्धि के लिए चंद्र ग्रहण पर चीटियों को पिसा हुआ चावल और आटा खिलाएं। इस उपाय से कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में मौजूद रहता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

चंद्र ग्रहण पर इस उपाय से बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा:
चंद्र ग्रहण के दिन, चांदी के एक टुकड़े को दूध और गंगाजल में मिलाकर चंद्रमा की छाया में रख दीजिए फिर चंद्र ग्रहण के बाद उसे तिजोरी में संभाल कर रख दीजिए। यह उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल