लाइव टीवी

Dussehra 2021 Upay: आर्थिक समृद्धि तथा सफलता के लिए जानें दशहरा के विशेष उपाय, इन टोटकों से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न व घर में आएगी सुख-शांति

Updated Oct 15, 2021 | 07:03 IST

Vijay Dashmi 2021 Upay: सनातन धर्म में विजय दशमी तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है, जो इस वर्ष 15 अक्टूबर के दिन पड़ रही है। विजय दशमी या दशहरा पर खास उपाय अवश्य करने चाहिए इससे विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।

Loading ...
दशहरा पर विशेष उपाय (Pic- Istock)
मुख्य बातें
  • घर के ईशान कोण में बनाए अष्टकमल की आकृति। 
  • विजय दशमी पर सूर्य को अर्पित करें जल।
  • दशहरा पर अवश्य करें अस्त्र-शस्त्र की पूजा। ‌

Dussehra 2021 Upay In Hindi: हिंदू धर्मावलंबी दशहरा या विजय दशमी का पर्व श्रद्धा-भाव के साथ धूमधाम से मनाते हैं। वर्ष 2021 में दशहरा का पर्व 15 अक्टूबर शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, दशहरा की पवित्र तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का संहार किया था। इसी दिन भगवान श्री राम रावण ने रावण का वध किया था। हिंदू पंचांग के अनुसार, दशहरा हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री राम, माता दुर्गा तथा अस्त्र-शस्त्र की पूजा करना लाभदायक माना गया है। इस पवित्र तिथि पर विशेष उपाय करने से भक्तों को कई लाभ मिलते हैं। 

सौभाग्य प्राप्ति के लिए उपाय

विजय दशमी तिथि पर नीलकंठ पक्षी का दर्शन अवश्य करना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं तथा नीलकंठ पक्षी का दर्शन करने वाले भक्तों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इस दिन करें अस्त्र-शस्त्र की पूजा

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दशहरा या विजय दशमी तिथि पर अस्त्र-शस्त्र की पूजा करना लाभदायक माना गया है। ऐसा करने से शत्रु पराजय होते हैं, मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है व पद में बढ़ोतरी होती है। 

शमी के पेड़ की करें पूजा

दशहरा तिथि पर शमी के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से सफलता मिलती है। विजय दशमी की पूजा में भी शमी के पत्ते अर्पित किए जाते हैं इससे दरिद्रता दूर होती है। 

सूर्य देव को अर्पित करें अर्घ्य

विजय दशमी तिथि पर सूर्य देव को लोटे के जल में रोली या अक्षत डालकर अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते समय 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप भी करना चाहिए। ऐसा करने से साहस में वृद्धि होती है तथा शत्रु परास्त होते हैं। 

ईशान कोण में बनाएं अष्टकमल 

दशहरा पर घर के ईशान कोण में अष्टकमल बनाना चाहिए।  इस दिन ईशान कोण में लाल रंग के फूल, रोली या कुमकुम से रंगोली बनाना भी लाभदायक माना गया है। यह उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तथा सुख-समृद्धि के साथ घर में शांति बनी रहती है। 

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल