लाइव टीवी

VastuShastra Tips: वास्तु के अनुसार घर को ऐसे करें डिटॉक्सिफाई, सारी विपदाएं हो जाएंगी दूर

Updated Mar 01, 2020 | 11:33 IST

Vastu Tips In Hindi Part 2 : घर में यदि नकारात्मकता का वास है तो इसे भी शरीर की तरह डिटॉक्सिफाई करना चाहिए। वास्तु में घर को शद्ध करने की कई विधियां बताई गई हैं।

Loading ...
How to detoxify home, वास्तु टिप्स, वास्तु दोष
मुख्य बातें
  • घर के मुख्यद्वार पर हैंगिंग बास्केट में पत्ते वाले पौधे लगाएं
  • कपूर को जलाने से नकारात्मकता दूर होती है
  • शाम के समय लोहबान को जलाना चाहिए
जिस तरह से शरीर में धीरे-धीरे विषैले तत्वों का वास होता जाता है, उसी तरह से घर में भी नकारात्मक शक्तियां घर करती जाती हैं। एक समय आता है कि घर में इतनी नकारात्मकता भर जाती है कि इससे उसमें रहने वालों की सेहत, भाग्य और विकास पर भी प्रभाव पड़ने लगता है। घर में मनहूसियत महसूस होना या हमेशा मनहूस चीजों के होने से आप परेशान हैं तो वास्तु के अनुसार घर को शुद्ध जरूर करें। कई घर को देख कर ही उसके अंदर जाने या रहने का मन नहीं होता, ऐसा केवल घर में नकारात्मकता कि अधिकता के कारण होता है।

ऐसे करें घर को शुद्ध, वास्तु के टिप्स आएंगे काम

लगाएं हैंगिंग बास्केट

घर के मुख्यद्वार पर हरे पत्तों वाले हैंगिंग बास्केट को टांगने से घर का शुद्धिकरण किया जा सकता है। ऐसा करने से आपके घर में खुशियां आएंगी।

दरवाजे-खिड़कियों पर फूल लगाएं

वास्तु में घर के दरवाजे नार्थ-ईस्ट दिशा में होना अच्छा माना जाता है और यदि खिड़कियों पर बेलदार फूल लगाया जाए तो घर की नकारात्मकता दूर होने में मदद मिलती है। यदि इस दिशा से बारिश का पानी आपके घर में आता है तो आने दें क्योंकि इस बारिश की फुहार में घर के लिए अमृत होता है।

कपूर जलाने की डाले आदत

वास्तु में कपूर को नकारात्मकता हरने वाला माना गया है। इसलिए समय-समय पर कपूर को जलाने की आदत डाल लें। ऐसा करना घर ही नहीं घर वालों पर भी छाए संकट को दूर कर देता है।

लेमन ग्रास लगाएं

घर में लेमन ग्रास लगाना चाहिए। ऐसा करने से बीमार घर ही नहीं इसमें रहने वाले भी स्वस्थ रहते हैं। बालकनी बगीचे या किचन आदि में लेमनग्रास को लगाना चाहिए। घर में यदि कोई बीमार है तो उसके कमरे की खिड़कियों या बलकनी में लेमनग्रास जरूर लगाएं।

लोहबान जलाएं

घर को  किसी की नजर लग गई हो या घर में नकारात्मकता बढ़ती जा रही हो तो शाम के समय लोहबान को जलाएं। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। 

वास्तु के ये उपाय घर की नकरात्मक शक्तियों को दूर करने का काम करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल