लाइव टीवी

उगते सूर्य का दर्शन और पूजन, बना सकता है आपको तन और मन से बलवान

Updated May 08, 2020 | 08:25 IST

scientific importance of seeing sun: धार्मिक रूप से उगते सूर्य का दर्शन करना बहुत ही पुण्यकारी माना गया है, लेकिन शायद आपको ये नहीं पता कि विज्ञान भी उगते सूर्य के दर्शन को बहुत महत्व देता है।

Loading ...
scientific importance of seeing sun, सूर्य दर्शन करने के फायदे जानें
मुख्य बातें
  • सूर्य की पहली किरणों में कीटाणुओं को मारने की शक्ति होती है
  • सूर्य दर्शन से शारीरिक बल मिलता है
  • जल के बीच से पड़ने वाली किरणें शरीर को निरोग बनाती हैं

पुराणों में सूर्य देव को कलयुग का साक्षात देवता माना गया है। सूर्य की पहली किरण का दर्शन करना, जल देना और सूर्य का सेवन जैसे धार्मिक कार्य करने से जातक को यश, कीर्ति, अच्छा स्वास्थ्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष में माना गया है कि जिसका सूर्य अच्छा होता है वह जीवन में हमेशा सुख पाता है। वहीं विज्ञान भी सूर्य की पहली किरण के दर्शन को बहुत महत्व देता है। सूर्य का सेवन, सबह सूर्य की पहली किरण में रहने के बहुत से फायदे विज्ञान में बताए गए हैं। यानी सूर्य के दर्शन का शारीरिक, मानसिक और धार्मिक रूप से बहुत ही पुण्यकारी है।

सूर्य की किरणों से मिलने वाले अचूक फायदों को जानें

  • सूर्य की किरणों से शारीरिक व मानसिक रोगों का निवारण होता है। सूर्य की किरणों में उत्साह बढ़ाने का दम होता है और ये मूड को बेहतर बनाती हैं। जिन्हें डिप्रेशन हो उन्हें सूर्य की पहली किरण के साथ ही उसका सेवन शुरू कर देना चाहिए।
  • सूर्य को जल देने के भी वैज्ञानिक फायदे बताए गए हैं। सूर्य को जब हम जल दे रहे होते हैं तो उसकी किरणें पानी से छन कर हमारे शरीर पर पड़ती हैं और ये शरीर में मौजूद रोग के की‍टाणु नष्ट करने का काम करती हैं। साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार करती हैं।
  • सूर्य की लाल किरणों में जीवन शक्ति और रोगों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति होती है। सूर्य की किरणें हृदय की बीमारियों को तथा खून की कमी को दूर करने का काम करती हैं। सूर्य की किरणें सीने पर जब पड़ती हैं तो इससे दिल भी मजबूत होता है।
  • स्किन रोगों के साथ जोड़ों के लिए भी ये किरणें कारगर होती हैं। सूर्य की पहली किरण में यूवी रेज के हानिकारक तत्व नहीं होते हैं, इसलिए सुबह 8 बजे तक की धूप को बेहतर माना गया है। ज्योतिष भी कहता है कि सूर्य पूजा सुबह 8 बजे तक हो जानी चाहिए और इस दौरान सूर्य का सेवन करना चाहिए।

सूर्य को जल देने के आपको दो फायदे होंगे, एक तो आपका सूर्य मजबूत होकर आपको सफलता देगा और दूसरा आपकी शारीरिक समस्याएं भी दूर होंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल