लाइव टीवी

शनिवार को लाल किताब के ये 5 काम कर लें, शनि समेत हर ग्रह बाधा होगी दूर

Updated Aug 29, 2020 | 18:13 IST

Lal Kitab ke Upay : शनिवार के दिन लाल किताब के कुछ उपाय आपको ग्रह बाधा के साथ ही तमाम अन्य संकटों से मुक्त कर सकते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान और चमत्मकारिक लाभ दिलाते हैं।

Loading ...
Lal Kitab Ke Upay, लाल किताब के उपाय
मुख्य बातें
  • शनि बुरे कर्मो की ओर इंसान को मोड़ देता है।
  • शनि के कारण मनुष्य का अपने परिवार से रिश्ता खराब होते जाता है।
  • शराब पीना, जुआ खेलने जैसे कई बुरे कर्म इंसान करने लगता है।

Lal Kitaab Ke Upaay: शनि वह ग्रह है जो यदि शुभ फल दे तो रंक भी राजा बन सकता है, लेकिन यदि शनि बुरे प्रभाव देता है तो एक राजा भी रंक बन जाता है। इतना ही नहीं शनि बुरे कर्मो की ओर इंसान को मोड़ देता है।

शराब पीना, जुआ खेलने जैसे कई बुरे कर्म इंसान करने लगता है। लाल किताब के अनुसार यदि कुंडली में शनि ग्रह पहले, चौथे, सातवें या दसवें स्थान पर काबिज हो तो इसके फल बहुत ही बुरे मिलते हैं।

इस भाव में शनि मनुष्य को तमाम विवादों में फंसाता है, मनुष्य का अपने परिवार से रिश्ता खराब होते जाता है, वह बुरे और पाप कर्म करने लगता है। इसलिए शनिवार के दिन आपको कुछ उपाय शनि को शांत रखने के लिए जरूर करने चाहिए।

यदि आपकी कुंडली में शनि या कोई भी ग्रह बुरे प्रभाव दे रहा तो लाल किताब के ये उपाय अपनाएं

  1. शनिवार के दिन शनि से प्रभावित मनुष्य को ही नहीं हर किसी को पीपल के पेड़ की जल में जल अर्पित करने के बाद तिल के तेल का दीया जरूर जलाना चाहिए। साथ ही शनिदेव के दर्शन कर वहां भी तिल के तेल का दीया जलाएं।

  2. यदि शनि बुरे कर्म करा रहा तो आप  भैरवजी की पूजा-अर्चना करें और शनिवार के दिन व्रत रखें। यदि शनि के प्रभाव में आकर कोई अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा है तो उसके हाथ से शनिवार के दिन भैरव बाबा को शराब चढ़वा दें।

  3. शनि या किसी भी ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हर दिन कौवे को रोटी खिलावें। विशेषकर शनिवार को उसे खाना जरूर खिलाएं। यदि काला कौवा न मिले तो आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

  4. बुरे ग्रहों के पाप और शनि से मिल रहे कष्ट से मुक्ति के लिए अंधे, अपंगों, सेवकों और सफाइकर्मियों की मदद करें और इनके साथ अच्छा व्यवहार करें। इन्हें छाता, जूता या चमड़े की कोई भी चीज भेंट करें।

  5. शनि की साढ़े साती या महादशा से मुक्ति के लिए एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और एक रुपये का सिक्का डाल कर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर इस तेल को शनिवार के दिन तेल लेने वाले को दान कर दें। यदि ऐसा न कर सकें तो कटोरी सहित तेल शनि मंदिर में रख आएं। इससे आपके शनि से मिल रहे हर कष्ट दूर हो जाएंगे।

लाल किताब के उपाय हमेशा एक बार में एक ही करें। एक साथ कई उपाय करने की भूल बिलकुल न करें।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल