लाइव टीवी

Lohri 2020: लोहड़ी पर करें ये पांच उपाय, जीवन में बनी रहेगी संपन्नता

Updated Jan 13, 2020 | 08:08 IST

लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। नई फसल की कटाई और बुवाई का ये त्योहार खुशियों से जुड़ा होता है। इसलिए लोहड़ी (Lohri)पर सुख-समृद्धि के लिए कुछ उपाय (Measures)जरूर करने चाहिए।

Loading ...
Lohri 2020
मुख्य बातें
  • काली गाय को उरद दाल की खिचड़ी खिलाएं।
  • लोहड़ी पर गरीब कन्याओं को रेवड़ी जरूर खिलाएं।
  • गरीबों को तिल और गुड़ का दान करना न भूलें।

लोहड़ी एक तरह से किसानों के नए साल का उत्सव है। इस त्योहार से कई आस्थाओं का भी जुड़ाव होता है। लोहड़ी पर होने वाले अग्नि पूजा दुर्भाग्य का नाश करने वाली मानी गई है। दुख और दुर्भाग्य जब अग्नि में जल जाते हैं तो सुख और समृद्धि का वास होता है। इसलिए लोहड़ी पर सौभाग्य और संकटों से मुक्ति के लिए कुछ ज्योतिष उपाय भी जरूर करने चाहिए।

ये त्योहर खुशियों का है और खुशी में अन्य लोग भी शामिल हों इसके लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी होता है। लोहड़ी पर किए जानें वाले कुछ उपाय ऐसे हैं जो आपके जीवन में खुशहाली ले कर आते हैं। 

लोहड़ी पर करें ये पांच उपाय, जीवन में बनी रहेगी संपन्नता

1. यदि जीवन में दुर्भाग्य साथ न छोड़ रहा हो तो लोहड़ी के दिन गरीब कन्यों को रेवड़ियां भेंट करें।
2. यदि घर में हमेशा क्लेश बना रहता हो तो काली गाय को उरद की दाल की खिचड़ी बना कर खिलाएं। इससे पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
3. सौभाग्य पाने के लिए गरीबों में तिल और गुड़ बांटना चाहिए।
4. आर्थिक समस्या से यदि छुटकारा चाहिए तो लोहड़ी के दिन लाल कपउ़े में यथा शक्ति गेहूं बांधें और इसे किसी जरूरतमंद को दें।
5. घर में नकारात्मक शक्तियों का वास हो तो लोहड़ी के दिन तिल से हवन करें और तिल का दान करें और खुद भी तिल खाएं।

ऐसे करें लोहड़ी पर पूजा
घर की पश्चिम दिशा में काले कपड़े पर महादेवी का चित्र लगाएं। इसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही लोहबान का धूप करें। महादेवी को सिंदूर चढ़ाने के बाद उनके समक्ष बिल्वपत्र और रेवड़ियों का भोग लगाएं।

इसके बाद ॐ सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा॥ का जाप करें और फिर होम करें। होम के लिए सूखे नारियल के गोले में कर्पूर डाले और अग्नि प्रज्जवलित कर उसमें रेवड़ियां, मूंगफली व मक्का डाल कर अग्नि की 7 बार परिक्रमा कर लें। इसके बाद रेवड़ी, मूंगफली और लावा का प्रसाद बांटे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल