लाइव टीवी

Magh Maas ke Upay: माघ के पवित्र महीने की हो रही शुरुआत, ये उपाय देवी-देवताओं को करेंगे प्रसन्न

Updated Jan 29, 2021 | 06:07 IST

इस वर्ष 29 जनवरी से माघ मास शुरू हो गया है जो 27 फरवरी को समाप्त होगा। हिंदु मान्यताओं के अनुसार, यह महीना बहुत शुभ माना जाता है। यहां जानिए इस माह के लिए कुछ उपाय।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
माघ महीने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • 29 जनवरी से शुरू हुआ माघ का महीना
  • इस महीने धार्मिक काम करने में रहना चाहिए लीन
  • इन कार्यों को अपनाने से भगवान होंगे खुश

कई हिंदु धर्म शास्त्रों में माघ महीने का व्याख्यान किया गया है। यह महीना बहुत अनुकूल माना जाता है और कहा जाता है कि इस महीने में नई शुरूआत करना बहुत लाभदायक होता है। महत्वकांक्षी महीनों में माघ महीना भी शुमार है जो इस वर्ष 29 जनवरी से शुरू हो रहा है। माघ महीने का अंत 27 फरवरी को होगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ का महीना 11वां महीना होता है। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने जरूरतमंदों को निस्वार्थ भाव से दान देने से पुण्य की प्राप्ती होती है। जो भक्त इस महीने देवी-देवताओं को खुश करने में सफल हो जाते हैं उन पर भगवान की असीम कृपा बरसती है। 

अगर आप भी भगवान को खुश करके उनकी असीम कृपा पाना चाहते हैं तो इस महीने में यह दिए गए कार्य जरूर कीजिए।

1. कीजिए गीता का पाठ:
अगर आप भगवान विष्णु को अपने भक्ति से प्रसन्न करना चाहते हैं तो रोजाना गीता का पाठ कीजिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं और अपने भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। गीता का पाठ करने से मन में शांती बनी रहता है और हर जगह सकारात्मकता का वास होता है। 

2. तिल करें अर्पित:
इस महीने में भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने का बहुत महत्व है। अपने पूजा के दौरान भगवान विष्णु को तिल अर्पित करना चाहिए इससे सभी पाप मिट जाते हैं। 

3. पुण्य प्राप्ति के लिए इस तरह कीजिए तिल का इस्तेमाल:
अगर आप पुण्य की प्राप्ती करना चाहते हैं तो माघ के महीने में तिल खाइए और तिल को पानी में मिला कर स्नान कीजिए।

4. माघ के महीने में कीजिए दान:
माघ का महीना बहुत अनुकूल माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में दान करना चाहिए। गर्म कपड़े दान करने का विशेष महत्व है इससे पुण्य की प्राप्ती होती है। दान करने से भगवान खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। 

5. पूजा करने से नकारात्मकता होती है दूर:
माघ मास में रोजाना पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और आर्थिक स्थिति में वृद्धि जोती है। नियमित रूप से पूजा करने से नकारात्मकता दूर होती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल