लाइव टीवी

Raksha Bandhan 2021: राशिनुसार भाई को बांधें इस रंग की राखी, बुरी नजर से होगा बचाव

Updated Aug 19, 2021 | 06:00 IST

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार को समर्पित होता है। इस बार ये पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। अगर बहनें भाई की राशि के अनुसार राखी के रंग का चुनाव करें तो शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Loading ...
राशि के अनुसार बांधे राखी (Pic : Istock)
मुख्य बातें
  • रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास की डोर को मजबूत करता है।
  • रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधते समय कुछ ज्योतिषीय उपाय करने चाहिए।
  • भाई का तिलक करते समय हल्दी एवं दूसरी चीजों का प्रयोग लाभप्रद होता है।

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन का पर्व इस बार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधकर उनकी सलामती की कामना करती हैं। साथ ही ईश्वार से उसकी उम्र लंबी की कामना करती हैं। इस दिन भाई को उनकी राशि के अनुसार राखी व रक्षासूत्र बांधना शुभ माना जाता है। इससे भाई का स्वास्थ बेहतर होता है एवं तरक्की होती है।  

1.पंडित रामशंकर तिवारी के अनुसार मेष राशि के जातकों को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। भाई को राखी बांधते समय उसका चेहरा पश्चिम दिशा की ओर हो। साथ ही कुमकुम का तिलक लगा हो। इससे भाई का स्वास्थ अच्छा रहेगा।

2.वृषभ राशि के लोगों को रक्षाबंधन पर सफेद या सिल्वर कलर की राखी बांधे। साथ ही इसमें छह गांठे लगाएं। भाई को राखी बांधते समय उनका मुख उत्तर दिशा की हो। इससे भाई की तरक्की होगी।

3.अगर आपके भाई की राशि मिथुन है तो इस रक्षाबंधन उन्हें हरे रंग की राखी बांधें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही भाई के अटके हुए काम बनने लगेंगे।

4.कर्क राशि के जातकों को सफेद या क्रीम कलर की राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से भाई को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके अलावा मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।

5.सिंह राशि के जातकों को इस दिन गुलाबी, गोल्डन, पीली या नारंगी रंग की राखी बांधनी चाहिए और इसमें सात गांठे लगानी चाहिए। ऐसा करने से भाई की तरक्की होगी और भाग्य का साथ मिलेगा।

6.भाई की राशि कन्या होने पर बहनों को सफेद या सिल्वर कलर की राखी बांधनी चाहिए। इससे जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी और भाई की रक्षा होगी।

7.तुला राशि के लोगों को क्रीम कलर, सफेद या हल्के नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे धन वृद्धि होगी। साथ ही किस्मत का साथ मिलेगा।

8.वृश्चिक राशि होने पर भाई को गुलाबी, लाल या चमकीले रंग की राखी बांधे। साथ ही मिठाई खिलाएं। इससे भाई में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

9.भाई की राशि अगर धनु हो तो उन्हें पीले या गोल्डन कलर की राखी बांधनी चाहिए। साथ ही बहन को उनका हल्दी एवं केसर से तिलक लगाना चाहिए। इससे व्यापार एवं नौकरी में तरक्की होगी।

10.मकर राशि के जातकों को नीले रंग की राखी बांधना फलदायी होगा। इससे उनकी भाग्यवृद्धि होगी।

11.कुंभ राशि वालों को हल्का आसमानी व सफेद रंग का रक्षासूत्र बांधना चाहिए। इससे जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

12.मीन राशि के जातकों को लाल, पीला या नारंगी का रंग रक्षासूत्र बांधना चाहिए। इससे भाई के जीवन में खुशहाली आएगी।

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल