लाइव टीवी

Shani Jayanti 2020 Upay: राशि के अनुसार करें शनि देव के विशेष उपाय, दूर हो जाएगा कुंडली दोष

Updated May 22, 2020 | 03:36 IST

Shani Jayanti 2020, Remedy of Shani : शनिदेव यदि कुपित हों तो राशि के अनुसार उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से शनि से मिल रहा कष्ट जल्दी दूर होता है। शनि जयंती पर ये खास उपाय आप जरूर करें।

Loading ...
Remedy of Shani, शनिदेव के उपाय
मुख्य बातें
  • राशि के अनुसार शनिदेव की पूजा के जल्दी लाभ मिलते हैं
  • शनिदेव के उपाय शनि मंदिर में ही जा कर करने चाहिए
  • वृद्ध की सेवा करने से शनिदेव जातक से प्रसन्न होते हैं

शास्त्रों में कहा गया है कि शनिदेव यदि नाराज हों तो व्यक्ति के सारे अन्य ग्रहों के अच्छे प्रभाव भी बेकार हो जाते हैं। शनिदेव की नाराजगी मनुष्य को जीते जी नरक को भोग कराती है। इसलिए शनि देव को प्रसन्न करना बहुत जरूरी होता है। दुर्भाग्य की बात ये है कि यदि शनि एक बार किसी की कुंडली में कुपित हो कर विराजते हैं तो वह लंबे समय तक रहते हैं। उनकी गति अन्य ग्रहों की तुलना में बहुत धीमी होती है। यही कारण है कि शनि की ढैय्या और साढे साती जब किसी पर पड़ती है तो ये समय आसानी नहीं बीत पाता। इसलिए यदि आप पर शनि का प्रकोप बुरा हो तो आपको राशि के अनुसार शनि की पूजा करनी चाहिए।

Shani Jayanti Upay as per Zodiac sign / ऐसे करें राशिनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने का उपाय

मेष राशि

यदि आपकी राशि मेष है तो आपको शनि कष्ट से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन नमक और तेल का दान करना चाहिए। यह दान शनि मंदिर पर जा कर करें।

वृष राशि

शनि के प्रकोप से बचने के लिए वृष राशि वालों को शनिवार के दिन चने और गुड़ का दान करना चाहिए। याद रखें कम से कम 21 शनिवार ये उपाय लगातार करने चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को शनि कष्ट से मुक्ति के लिए हर शनिवार के दिन गरीबों में अन्न और वस्त्रों का दान करना चाहिए। कोशिश करें ये दान गरीब बूढ़े व्यक्ति को करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को शनि की ढैय्या, साढ़े साती या शनि को बलशाली बनाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार किसी गौशाला में जा कर दान करना चाहिए। साथ ही शनि के कष्ट से बचने के लिए हर शनिवार को काले कुत्ते को रोटी भी खिलाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों शनि के कष्ट से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन वृद्धाश्रम जा कर वृद्ध लोगों की सेवा करनी चाहिए और क्षमता अनुसार दान करना चाहिए। इसके अलावा शनिवार के दिन पक्षियों के लिए घर के बाहर दाना-पानी जरूर रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर यदि शनि की कुदृष्टी हो तो इससे उबरने के लिए शनिवार के दिन मंदिर में जा कर गरीब व्यक्ति को काले उरद की दाल का दान करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शनि देव को प्रसन्न् करने के लिए हर शनिवार मंदिर जा कर पूजा करनी चाहिए। साथ ही मंदिर में तेल का दान करें और गरीबों में मीठी चीज बांटें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि पर यदि शनि की दृष्टी अच्छी नहीं हो तो ऐसे लोगों को पक्षियों को दाना खिलाना शुभ फल देगा। साथ ही गरीब लोगों की मदद भी करनी चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को शनि कष्ट से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन गरीब लोगों का अपनी क्षमता के अनुसाद दान देना चाहिए और वृद्ध लोगों की भरपूर सेवा करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाना चाहिए। ये गोलिया 21 या 51 की संख्या में होने चाहिए। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को शनिदेव के कष्ट से बचने के लिए शनिवार के दिन मंदिर में तेल दान करना चाहिए। साथ ही गरीबों को मिठाई खिलानी चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को शनिदेव के कष्ट से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन किसी गौशाला में धन और अन्न का दान करना चाहिए। साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल