लाइव टीवी

Home Garden Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के गार्डन बनाने से आती है पॉजिटिव एनर्जी, मिलती है सफलता

Vastu Tips for Home Garden In Hindi
Updated Mar 12, 2021 | 08:05 IST

Home Garden Vastu Tips: गार्डन हमारे घर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़-पौधे लगाएं, तो इससे घर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है...

Loading ...
Vastu Tips for Home Garden In HindiVastu Tips for Home Garden In Hindi
Home Garden Vastu Tips
मुख्य बातें
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गार्डन लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है
  • वास्तु शास्त्र में किसी भी काम को करने का एक खास नियम होता है
  • उत्तर दिशा में गार्डन लगाने से करियर में नए-नए अवसर प्राप्त होते है

Home Garden Vastu Tips: अक्सर लोग अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाते है। इसे लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ जाती है, लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हमारे और हमारे घर पर पड़ते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताएं, गए तरीके से घर में गार्डन लगाने से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होती है। घर में पॉजिटिव एनर्जी पढ़ने के साथ-साथ शरीर भी स्वस्थ रहता हैं। वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने या करने का एक खास तरीका बनाया गया है। उसका तरीका को अपनाने से हर काम शुभ तरीके से पूर्ण होते है। क्या आपको पता है कि घर के गार्डन को भी वास्तु शास्त्र के अनुसार से सजाने से क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। अगर नहीं, तो आइएं जाने यहां। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गार्डन लगाने का खास तरीका

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गार्डन बनाने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप अपने घर में इसी दिशा में गार्डन बनवाएं, तो आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी सकती है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गार्डन दक्षिण और पश्चिम दिशा में कभी नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा में पेड़-पौधे लगाने से नकारात्मक शक्तियों  बास होता है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में बगीचा लगाने से हमारे जीवन में हमारे कैरियर में नए अवसर और समृद्धि प्राप्त होती हैं। तुलसी का पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में लगाने से घर में खुशियां बनी रहती है।

4. उत्तर दिशा में छोटे कांटेदार पौधे वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी नहीं लगाना चाहिए।

5. यदि आप बगीचे में फल वाले पौधे लगाना चाहते है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार उसे पूर्व दिशा में लगाएं। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को बहुत ही शुभ माना जाता है। 

6. यदि आप लाल या गुलाबी रंग का फूल लगाने की सोच रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार उसे दक्षिण पूर्व दिशा या दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाएं।

7. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में बड़े पौधे को कभी न लगाएं।

8. बड़े पेड़-पौधे को हमेशा पश्चिम और दक्षिण दिशा में लगाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल